logo

MIvsKKR : वेंकटेश अय्यर की शतकीय पारी के बदौलत KKR ने मुबंई को 186 रनों का दिया लक्ष्य

kkr_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

IPL 2023 में आज के डबल हेडर मुकाबले में पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)  के बीच खेला जा रहा है। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस जीतकर मुबंई ने गेंदबाजी का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने मुबंई को 186 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं KKR की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 104 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं  मुबंई की ओर से पीयूष चावला ने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में महज 19 रन दिया। इसके साथ ही ऋतिक शौकीन ने 4 विकेट फेंककर 34 रन दिए और 2 विकेट लिए।

वेंकटेश अय्यर ने जड़ा शतक

कोलकाता की ओर से वेंकटेश अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा कर लिया है। यह उनके आईपीएल करियर का पहला शतक है। इस दौरान उन्होंने 5 चौका और 9 छक्का जड़ा है। इसके बाद 104 रन पर अय्यर आउट हो गए। बता दें कि 15 साल बाद कोलकाता की ओर से किसी ने शतक जड़ा है। इससे पहले, साल 2008 में पहले सीजन के पहले मुकाबले में ब्रैडन मैकुलम ने 158 रनों की पारी खेली थी। अन्य खिलाड़ियों की बात करें तो आंद्रे रसेल ने 21 रन जोड़े वहीं रिंकू सिंह ने 18 रन बनाए।

24 नंबर की जर्सी में उतरे अर्जुन

इसके साथ ही मुबंई की ओर से अर्जुन तेंदुलकर ने आज अपना डेब्यू मैच खेला। आज के मुकाबले में अर्जुन ने 2 ओवर फेंका। जिसमें उन्होंने 17 रन दिए। अर्जुन ने 24 नंबर की जर्सी पहनी थी। 24 अप्रैल को सचिन तेंदुलकर का बर्थडे है। जाहिर है कि अर्जुन ने अपना जर्सी नंबर पिता को समर्पित किया है।उन्हें रोहित शर्मा ने टीम की टोपी पहना कर मुबंई इंडियंस की प्लेइंग-11 में उनका स्वागत किया।