द फॉलोअप डेस्क
विराट कोहली और सौरभ गांगुली के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पहले दोनों ने दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच बेंगलुरु में हुए मैच के दौरान एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। अब खबर सामने आ रही है कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम अनफॉलो कर दिया है। मीडिया रिपोट्स की माने तो पहले कोहली ने गांगुली को अपने इंस्टाग्राम से हटाया फिर गांगुली ने भी विराट को उनके अंदाज में ही जवाब दे दिया। खबरों की मानें तो कुछ दिनों पहले दोनों में अनबन हुई थी।

ऐसे हुई थी विवाद की शुरुआत
दरअसल, सौरव गांगुली और विराट कोहली के बीच विवाद की शुरुआत 2021 में हुए थी। मामले 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद शुरू हुआ। रिपोट्स की मानें तो टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में विराट कोहली ने सबसे छोटे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। उस समय सौरव गांगुली बीसीसीआई के अध्यक्ष थे। सौरव गांगुली ने चौंकाने वाला बयान देते हुए दावा किया था कि वो विराट कोहली को कप्तानी छोड़ते हुए नहीं देखना चाहते थे। उन्होंने विराट से कप्तान बने रहने की अपील करने का भी दावा किया। लेकिन कुछ ही वक्त के बाद विराट कोहली को वनडे कप्तान से भी हटा दिया गया। विराट कोहली ने बीसीसीआई के इस कदम के बाद सौरव गांगुली पर हमला बोलते हुए कहा था कि उन्हें कभी भी कप्तान बने रहने के लिए नहीं कहा गया। ये विवाद तब और बढ़ गया जब विराट कोहली ने जनवरी 2022 में टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी भी छोड़ दी।

किसके कितने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स
बता दें कि गांगुली के इंस्टाग्राम पर 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं वह 106 लोगों को फॉलो करते हैं। उनमें कोहली शामिल नहीं हैं। दूसरी ओर कोहली के इंस्टाग्राम पर 246 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं और वे 276 लोगों को फॉलो करते हैं, लेकिन गांगुली उनमें नहीं हैं। हालांकि दोनों क्रिकेटरों की ओर से अभी तक आधिकारिक रूप से ऑन फॉलो करने के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT