logo

39 महीने बाद कोहली ने टेस्ट में जड़ा शतक, भारत 400 रन के करीब

virat_century.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट में अपना 28वां शतक पूरा कर लिया है। विराट ने 39 महीने बाद टेस्ट में शतक जड़ा है। इससे पहल कोहली ने 23 नवंबर 2019 को आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ 27वां टेस्ट शतक लगाया था। कोहली टेस्ट में 3 साल 3 महीने और 2 सप्ताह बाद उनके बैट से टेस्ट शतक लगाया है। कोहली के शतक के साथ भारतीय टीम के स्कोर  395 पर  पहुंच गया है। वहीं उनका साथ दे रहे अक्षर पटेल रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।

गिल ने बनाए 128 रन

भारतीय टीम के पारियों की बात करे तो शुभमन गिल ने 128 रन की शानदार पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए तो चेतेश्वर पुजारा ने 42 रन जोड़े। जडेजा ने 23 तो श्रीकार भरत ने 44 रन बनाए।