द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच आज मुकाबला है। मैच कोलकाता में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। 4 साल बाद KKR अपने होम ग्राउंड खेलेगी। इसके लिए KKR के फैंस काफी उत्साहित हैं। इस मुकाबले को जीतकर केकेआर इस लीग में वापसी करने के उम्मीद से उतरेगी। वहीं बेंगलुरु अपने जीत के सफर को आगे बढ़ाने की उम्मीद से उतरेगी।

रसेल और नारायण रचेंगे इतिहास
कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज करिश्माई गेंदबाज सुनील नारायण और आंद्रे रसेल आरसीबी के खिलाफ उतरते के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। आज सुनील नारायण अपना 150वां आईपीएल मैच खेलेंगे। वहीं दूसरी ओर आंद्रे रसेल आज आईपीएल का 100वां मुकाबला खेलेंगे। रसेल 2012 से आईपीएल के मुकाबले खेल रहे हैं।
कब और कहां देखें मुकाबला
गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स(DC) के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। टेलीविजन में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...
कोलकाता नाइट राइडर्स: नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सुयश अरोड़ा, मनदीप सिंह, जगदीशन, डेविड विसे।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, माइकल ब्रेसवेल, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, रीस टॉप्ले, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा और आकाश दीप।
इम्पैक्ट प्लेयर: अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, महिपाल लोमरोर, डेविड विली
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT