logo

CSKvsKKR : कोलकाता ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का किया फैसला

kkr_csk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
डबल हेडर मुकाबले में दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से कोलकाता के ईडन-गार्डन्स  में खेला जाएगा। टॉस जीतकर चेन्नई कोलकाता ने पहले बैटिंग बॉलिंग करने का फैसला किया है। आज के मुकाबले में जीतकर चेन्नई के पास टेबल टॉपर बनने का सुनहरा मौका है। चेन्नई पॉइंट्स टेबल में राजस्थान और लखनऊ के नीचे 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। अगर CSK ज्यादा मार्जिन से मैच जीत जाती है तो 10 पाॅइंट्स के साथ पहले नंबर पर आ जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपने घरेलू मैदान में जीतकर खेल में वापसी करना चाहेगी। बता दें कि कोलकाता ने आखिरी तीन मुकाबले हारे हैं।

ईडन-गार्डन्स की पिच पर बल्लेबाजों की बल्ले-बल्ले
इस मैदान पर IPL 2023 के दो मैचों की तीन पारियों में 200 से ज्यादा स्कोर बना है। बल्लेबाजों का यहां खूब मदद मिली है। वैसे कुछ हद तक स्पिनर्स ने भी यहां दम दिखाया है। आज के मैच में भी यहां जमकर रन बरस सकते हैं. स्पिनर्स को भी यहां टर्न मिलेगा। यहां पिछले दोनों मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। यानी रात में गिरने वाली औस ज्यादा प्रभावी नहीं रही है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स:
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे।


कोलकाता नाइट राइडर्स:
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।