द फॉलोअप डेस्क
IPL में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला है। मैच शाम 7:30 बजे बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुरू होगा। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। दोनों टीमों के अबतक के खेल को लेकर बात करें तो लखनऊ ने 3 मैच खेले है जिसमें से 2 में जीत का स्वाद चखा है। वहीं बेंगलुरु ने अबतक 2 मैच खेले है जिसमें में एक जीता है वहीं एक में हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स का स्क्वॉड: लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, कृणाल पंड्या, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, आवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई और मयंक यादव।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्क्वॉड: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, अनुज रावत, आकाश दीप, महिपाल लोमरोर, फिन एलन, सुयश प्रभुदेसाई, कर्ण शर्मा, सिद्धार्थ कौल, डेविड विली, वेन पार्नेल, हिमांशु शर्मा, मनोज भांडगे, राजन कुमार, अविनाश सिंह, सोनू यादव और माइकल ब्रेसवेल।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT