logo

IPL 2023 : लखनऊ ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी चेन्नई

ipl.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL के 16वें सीजन में आज चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स से होना है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुकाबला चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में हो रहा है। बता दें कि 4 साल बाद अपने घरेलू मैदान में खेलेगी। वहीं पहला मैच हारने के बाद चेन्नई का लक्ष्य सीजन में जीत का खाता खोलने पर होगा। जबकि लखनऊ की नजर सीजन के पहले मैच जीतने पर होगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडु, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर और राजवर्धन हंगरगेकर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: अजिंक्य रहाणे, प्रशांत सोलंकी, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह।

लखनऊ सुपरजायंट्स: 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और यश ठाकुर।

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम,कर्ण शर्मा, प्रेरक मांकड।