द फॉलोअप डेस्क
सोमवार को IPL में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच मुकाबला हुआ था। यह मैच चेन्नई ने 12 रनों से जीत लिया था। इसी बीच कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आपा खो दिया। माही कल के मैच के दौरान अपने गेंदबाजों से नाखुश दिखे। धोनी ने अपने ही टीम के गेंदबेजों के नो और वाइड बॉल फेंकने से खफा दिखे। फिर क्या था धोनी ने अपने गेंदबाजों को चेतावनी दे डाली।

गेंदबाजी में सुधार की जरूरत
दरअसल पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान धौनी ने कहा कि हमारे गेंदबाजों को नो-बॉल और कम वाइड फेंकने की जरूरत है। नहीं तो फिर वे एक नए कप्तान के अंदर खेलेंगे। धोनी ने कहा कि यह मेरी दूसरी चेतावनी है और फिर मैं कप्तानी छोड़ दूंगा। हालांकि यह कहकर धोनी हंसने लगे। बता दें कि इस सीजन में सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने भले ही वापसी की हो। लेकिन उन्हें अपने गेंदबाजों के अतिरिक्त रन देने से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी ने कहा कि, हमें तेज गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है।

12 रन से जीती सीएसके
बता दें कि सोमवार के मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। चेन्नई ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 205 रन ही बना सकीं। जिसमें 12 रन से चेन्नई ने मैच को जीत लिया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT