logo

IPL 2023 : चेन्नई और बेंगलुरु के बीच मुकाबला आज, बिना धोनी के RCB के खिलाफ उतरेगी CSK!

csk_rcb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। वहीं इस मुकाबले में धोनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खबरे सामने आ रही है कि सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज का मुकाबला नहीं खेलेंगे। माही राजस्थान के खिलाफ मैच के बाद लड़खड़ाते नजर आ रहे थे। इस कारण शायद उन्हें आराम दी जाए। वहीं इस स्टेडियम में दोनों टीमों ने अबतक कुल 9 मुकाबले खेले हैं। जिससे 4-4 मुकाबले में दोनों ने जीत दर्ज की है। वहीं एक मुकाबला नो रिजल्ट रहा।

मुझे नहीं लगता है कि धोनी मैच मिस करेंगे

काशी विश्वनाथ में न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि मुझे नहीं लगता है कि धोनी मैच मिस करेंगे। लेकिन हमें इंतजार करना होगा।   राजस्थान राजस्थान में खेले गए मैच के बाद लड़खड़ाते हुए नजर आए थे। जिस कारण उनका आरसीबी के खिलाफ मैच में उतारने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बता दे धोनी ने पिछले मैच में 17 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली थी लेकिन सीएसके यह मैच हार गई। वहीं बता दें कि गेमिंग एप ड्रीम-11 ने भी कप्तान की जगह धोनी नहीं बल्कि जडेजा की तस्वीर लगाई है।

कैसा रहेगा बेंगलुरु में मौसम
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को भरपूर मदद मिलती है। वहीं इस मैदान में बड़े-बड़े स्कोर भी बनते हैं। वहीं वहां का मैच के दिन बेंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। बेंगलुरु में शनिवार का टेम्परेचर 35 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव।

चेन्नई सुपर किंग्स:

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महीश तीक्षणा, मिचेल सैंटनर, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT