logo

धोनी ने दी सैद्धांतिक सहमति, खेल एवं पर्यटन विभाग का बनेंगे ब्रांड एम्बेस्डर, नहीं लेंगे एक भी पैसा

SONU.jpg

रांची 
महेंद्र सिंह धोनी अब झारखंड के खेल एवं पर्यटन विभाग के ब्रांड एंबेसडर होंगे। खेल एवं पर्यटन विभाग द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव पर धोनी ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि धोनी इसके लिए राज्य सरकार से कोई पैसा नहीं लेंगे। यानी यह कहा जा सकता है कि अब झारखंड में खेल, पर्यटन और कला-संस्कृति का प्रचार-प्रसार महेंद्र सिंह धोनी करते नज़र आएंगे। ऐसा होने से राज्य की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत होगी। वहीं खेल के क्षेत्र में भी माही की भागीदारी से झारखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की तैयारी है।

बता दें कि आज ही झारखंड के खेल एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात की थी। यह सिर्फ एक शिष्टाचार भेंट नहीं, बल्कि झारखंड में खेल और पर्यटन की नई दिशा तय करने वाला एक अहम कदम माना जा रहा था। इस मुलाकात की तस्वीरें खुद मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। चर्चा है कि महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड टूरिज़्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है, जिसकी सहमति अब धोनी ने दे दी है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest