द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में थोड़ी देर में शुरू होगा। टॉस जीतकर मुबंई ने बॉलिंग का फैसला किया है। अगर दोनों टीमों के अब तक के सफर की बात करें तो अब तक दोनों में से किसी टीम ने इस सीजन में जीत का खाता नहीं खोला है। आज के मैच में दोनों टीम जीतने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी।

दोंनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...
दिल्ली कैपिटल्स:
डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, एनरिक नॉर्त्या, मुकेश कुमार और खलील अहमद, पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, ईशांत शर्मा।
मुंबई इंडियंस :
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, जेसन बेहरनडॉर्फ, अरशद खान, ऋतिक शौकीन और पीयूष चावला,विष्णु विनोद, शम्स मुलानी, संदीप वॉरियर।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT