द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच थोड़ी देर में शुरू होगा। आज मुबंई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। रोहित शर्मा की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही आज के मुकाबले में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर मुबंई के लिए डेब्यू करेंगे। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस जीतकर मुबंई ने गेंदबाजी का फैसला किया है।

अब देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
कोलकाता नाइट राइडर्स:
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: मनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वेंकटेश अय्यर, डेविड वीसे, कुलवंत खेजरोलिया।
मुंबई इंडियंस:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, नेहल वाधेरा, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, डुयान येनसन और राइली मेरिडिथ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रोहित शर्मा,ट्रिस्टन स्टब्स, टिम डेविड, कुमार कार्तिकेय और रमनदीप सिंह।