logo

नेहा महतो ने बिरसा मुंडा एकेडमी के तीरंदाजों का किया अभिनंदन 

SPORTTTTTT01.jpg

रांची
6वीं झारखंड राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 पदक जीतकर 9वीं बार ओवरऑल चैंपियन बनी बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने झारखंड तीरंदाजी संघ की उपाध्यक्ष एवं झारखंड ओलंपिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। नेहा महतो ने सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। 


इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली ने राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। यह खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों के कठिन परिश्रम तथा समर्पण की बदौलत हो पाया है। उन्होंने कहा कि खेल तथा खिलाड़ियों के संरक्षण एवं कल्याण के लिए वह हमेशा कृत संकल्प रहेंगी। इस अवसर पर रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य, कोच प्रकाश राम, शिशिर महतो और रोहित भारद्वाज भी उपस्थित रहे।

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News