logo

Sports : नीरज चोपडा के नाम पर ओपन जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप, जाने! कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

neeraj_chopra.jpg

डेस्क:
देश (India) को टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में गोल्ड दिलाने वाले नीरज चोपडा (Neeraj Chopra) के नाम पर ओपन जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप (Open Javelin Throw Championship)  कराई जा रही है। इस चैपिंयनशिप का आयोजन हरियाणा (Haryana) को पानीपत में किया जा रहा है। बता दें कि यह चैपिंयनशिप हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में हो रही है। जिसका रजिस्ट्रेशन आज से ऑनलाइन में शुरू कर दिया गया है। जिन खिलाड़ियों को अपना रजिस्ट्रेशन करना है वे एथलेटिक्स डाट इन पोर्टल (athletics.in) पर जा कर सकते हैं।


खिलाड़ियों को चैपिंयनशिंप से प्रोत्साहन मिलेगा
बता दें कि पहले यह चैपिंयनशिप पानीपत में कराई जाने वाली थी लेकिन स्टेडियम के अभाव के कारण अब इसे करणाल में कराया जाएगा। यह चैपिंयनशिप करणाल के कर्ण स्टेडियम में कराया जाएगा। इस बात की जानकारी देते हुए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने कहा कि कल यानि 22 जुलाई से रेजिस्टेशन शुरू कर दिया गया है जो 2 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद चैंपियनशिप 6 और 7 अगस्त को होगी। चैंपियनशिप  में लगभग 2 हजार पंजीकरण की उम्मीद लगाई जा रही है। इस चैपिंयनशिंप से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। हरियाणा से शुरुआत के बाद यह चैंपियनशिप हर राज्य में नीरज चोपड़ा के नाम पर होगी।

2 अगस्त तक कर सकेगे पंजीकरण
बता दें कि इस चैपिंयनशिंप में  अंडर 14,16,18,20 और सीनियर वर्ग में लड़के और लड़कियां भाग लेंगी। जिसका रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। 22 जुलाई से शुरू ये पंजीकरण 2 अगस्त तक चलेगी। इच्छुक खिलाड़ी एथलेटिक्स डाट इन पोर्टल पर जा कर अपना पंजीकरण कर सकते है।