logo

IPL में झारखंड के 3 खिलाड़ी : रांची के सुशांत, बोकारो के कुशाग्र और गुमला के रॉबिन; सबसे महंगे कौन?   

IPL11.jpg

 रांची 
इस बार IPL में झारखंड के 3 खिलाड़ी जलवा दिखायेंगे। इसमें रांची के सुशांत मिश्रा, गुमला के रॉबिन मिंड और बोकारो को कुमार कुशाग्र का नाम हैं। कल हुए मिनी ऑक्शन में गुमला के रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3.60 करोड़  औऱ रांची के सुशांत मिश्रा को 2.20 करोड़ एवं बोकारो के कुमार कुशाग्र को दिल्ली कैपिटल्स ने 7.20 करोड़ में अपने टीम में किया चयन। इस तरह कुशाग्र इस बार नये खिलाड़ियों में झारखंड के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए। 

हैदराबाद से खेल चुके हैंं सुशांत 

गौरतलब है कि IPL के 17वें सीजन का मिनी ऑक्शन दुबई के कोका-कोला एरिना में मंगलवार को हुआ। इस मिनी ऑक्शन में रांची के सुशांत मिश्रा को गुजरात ने 2.20 करोड़ में खरीदा है। इस साल सुशांत गुजरात टाइटन्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। सुशांत का बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। बता दें कि सुशांत मिश्रा भारत के गेंदबाज हैं। ये बाएं हाथ से बल्लेबाजी भी करते हैं। आईपीएल 2022 में सुशांत ने हैदराबाद की ओर से खेला था।  

ऑक्शन को मल्लिका सागर ने होस्ट किया 
IPL के 17वें सीजन के लिए आज मिनी ऑक्शन को इस बार मल्लिका सागर ने होस्ट किया। उन्होंने विमेंस प्रीमियर लीग में दोनों सीजन के ऑक्शन होस्ट किए। इसमें घरेलु सहित इंटरनेशनल के 333 खिलाड़ियों की निलामी लग रही है। कुल 10 फ्रेंचाइजी इस मिनी ऑक्शन में लेने पहुंचे। बता दें कि 10 टीमों में कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है। जिनके लिए वह 262.5 करोड़ रुपए खर्च कर सकती थीं। कोलकाता में सबसे ज्यादा 12 प्लेयर्स की जगह खाली है।