logo

झारखंड कुश्ती चैंपियनशिप में चमकीं पूजा रानी, नेशनल लेवल के लिए चयन

rupa00.jpg

रांची 
स्नातकोत्तर अंग्रेज़ी विभाग, DSPMU रांची की UG Semester 4 की छात्रा पूजा रानी ने हरिहरगंज, पलामू में आयोजित 26वीं सीनियर झारखंड राज्य कुश्ती चैंपियनशिप (14–16 नवंबर 2025) में फ्री-स्टाइल श्रेणी का स्वर्ण पदक जीत लिया। उनकी इस उपलब्धि ने विभाग और विश्वविद्यालय—दोनों का मान बढ़ा दिया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से करीब 500 पहलवान उतरे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन पलामू ज़ोन के आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने किया।
स्वर्ण पदक के साथ ही पूजा रानी सीनियर नेशनल लेवल चैंपियनशिप के लिए भी चयनित हुई हैं, जो अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित होगी।
उनकी मेहनत और शानदार प्रदर्शन पर कुलपति अंजनी कुमार मिश्र, रजिस्ट्रार डॉ. धनंजय वासुदेव द्विवेदी, विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भरत, शिक्षिका पियूषबाला, सुमित मिंज, दिव्या प्रिया और कर्मा कुमार ने शुभकामनाएँ दी हैं। ये जानकारी  डॉ. विनय भरत, विभागाध्यक्ष, अंग्रेज़ी विभाग, ने दी है। 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News