द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से PCA आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले की टॉस हो चुकी है। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी है। इसके साथ ही बता दें कि आज दोनों टीम के कप्तान में बदलाव है। जहां एक तहफ बेंगलुरु की कप्तानी विराट कोहली कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पंजाब की कप्तान सैम करन कर रहे हैं।
PCA आईएस बिंद्रा स्टेडियम का पिच और मौसम रिपोर्ट
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक समान रहती है। यहां शुरूआती ओवर्स में पेसर्स को को स्विंग और बाउंस के साथ काफी मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों को मदद करना शुरु कर देती है। मैच के दिन चंडीगढ़ का मौसम ज्यादा गर्म नहीं रहेगा, बादल छाए रहेंगे। चंडीगढ़ में गुरुवार का टेम्परेचर 31 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की आशंका नहीं है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
पंजाब किंग्स:
सैम करन(कप्तान), , मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह, मोहित राठी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, वेन पार्नेल और विजयकुमार वैशाख।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT