logo

LSGvsPBKS : पंजाब ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला

luck.jpg

द फॉलोअप डेस्क

आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले का दुसरा मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला थोड़ी देर में  लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस  पंजाब ने जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज के मुकाबले को जीतकर लखनऊ अपनी हैट्रिक पूरी करके अंक तालिका में टॉप पर पहुंचने की कोशिश करेगा। वहीं पंजाब भी जीत की उम्मीद से मैदान में उतरेगी। बता दें कि पंजाब ने इस सीजन में जीत के साथ आगाज किया था, लेकिन पिछले दो मैचों में उसे हार झेलनी पड़ी थी।

कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में  प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं। 

जानें इकाना स्टेडियम के पिच का हाल
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती हैं क्योंकि रिकॉर्ड को देखते हुए यहां टी-20 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम दूसरी के खिलाफ ज्यादा रन बनाती है। इस पिच को बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। मौसम की बात करें तो आज लखनऊ का मौसम गर्म रहने वाला है। यहां टेम्परेचर 41 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-11...
लखनऊ सुपरजाइंट्स: 

केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (कीपर), जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, आवेश खान, मार्क वुड, रवि बिश्नोई,आयुष बडोनी, स्वप्निल सिंह, कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स।
पंजाब किंग्स: 
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, शाहरुख खान, सैम करेन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह,सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT