द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज पंजाब किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। टॉस राजस्थान ने जीता है और गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है। दोनों ही टीमें आज मैदान पर अपनी जीत का सिलसिला जारी रखने की उम्मीद से उतेरेगी। बता दें कि राजस्थान ने आईपीएल के 16वें सीजन की शुरूआत जीत से की है। उनका पहला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ हुआ था। जिसमें उन्होंने 72 रन के बड़े आंकड़े से जीत दर्ज की थी। वहीं पंजाब की बात करे तो पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मोहाली में DLS मेथड के तहत 7 रन से हराया था।

पिच रिपोर्ट
गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच बैटर्स के अनुकूल है। यहां का औसत स्कोर 153 रन है और पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। वहीं मौसम की बात करे तो आज वहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। रात का टेम्परेचर 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11...
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, केएम आसिफ और युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, मुरुगन अश्विन, ध्रुव जुरेल।
पंजाब किंग्स:
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम करन, शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT