द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज दूसरा मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने होंगी। गुजरात और राजस्थान के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुरू होगा। टॉस जीतकर राजस्थान ने बॉलिंग चुनी है। बता दें कि दोनों टीमें पिछले साल की फाइनलिस्ट रही थीं। फाइनल मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। तो कह सकते हैं कि आज फाइनल की हार का बदला लेने की उम्मीद से राजस्थान मैदान में उतरेगी। वहीं जीत को दोहराने के लिए गुजरात उतरेगी।

दोनों टीमों के अबतक की सफर की बात करें तो दोनों