logo

RRvsLSG : राजस्थान ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी

rr_lsg1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला होगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस जीतकर राजस्थान ने बॉलिंग चुनी है। दोनों टीमों के बीच आज का मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। मुकाबला पहले नंबर की होगी। जहां एक तरफ राजस्थान ने इस सीजन में 5 मैचों में से 4 में जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी है। वहीं लखनऊ 5 मैचों में 3 जीत के बाद दूसरे नंबर पर विराजमान है। 

पिच और मौसम रिपोर्ट
जयपुर स्थित सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां पर टी20 मैच हाई स्कोरिंग होते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ता पिच स्पिनर्स के अ्नुकूल हो जाती है। दोनों टीमों यहां पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहेंगी। क्योंकि बीते कुछ मैचों में यहां पर टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की है। मौसम की बात करें तो तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास रहेगा। बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई सम्भावना नहीं है।