logo

RRvsRCB : राजस्थान ने जीता टॉस, पहले बॉलिंग का किया फैसला

rcb_rr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर दो मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच होगा।  बेंगलुरु और राजस्थान के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले टॉस हो चुका है। टॉस जीतकर राजस्थान ने बॉलिंग करने का फैसला किया है। दोनों टीमों को अबतक के सफर की बात करें तो राजस्थान ने अबतक शानदार खेल दिखाया है। उन्होंने छह मैच खेले हैं, चार में जीत और दो में हार मिली। टीम अभी पॉइंट्स टेबल में आठ अंक के साथ टॉप पर है। वहीं बेंगलुरु का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:
विराट कोहली (कप्तान), फाफ डु प्लेसिस ,महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली,  हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, , सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव।
राजस्थान रॉयल्स:
संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा