logo

खेलो झारखंड प्रतियोगिता : अंडर 17 बालक एवं अंडर 19 बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में रांची चैंपियन 

KHELO28.jpg

रांची 
राज्यस्तरीय खेलो झारखंड 2024-25 अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। सभी वर्गों के मुकाबले में टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल का लोहा मनवाया। आज हुए समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में विजयी खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कृत किया गया। अंडर 14 बालक वर्ग मुकाबले में गुमला विजेता बना। देवघर इस मुकाबले में रनरअप बना और पूर्वी सिंघभूम तीसरे पायदान पर रहा। देवघर के राज रजवाड़ को बेस्ट चेजर का पुरस्कार मिला। ज्ञानेंद्र उरांव को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। अंडर 14 बालिका वर्ग मुकाबले में रामगढ़ विजेता बना। रांची की टीम रनरअप रही और गुमला तीसरे पायदान पर रहा। रांची की सानिया कुमारी को बेस्ट चेजर का पुरस्कार मिला। रामगढ़ की रूबी कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। 

अंडर 17 बालक वर्ग मुकाबले में रांची विजेता बना। कोडरमा इस मुकाबले में रनरअप बना और सरायकेला तीसरे पायदान पर रहा। रांची के रोहित लोहरा को बेस्ट चेजर का पुरस्कार मिला। कोडरमा के पवन कुमार को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। अंडर 17 बालिका वर्ग मुकाबले में रामगढ़ विजेता बना। पलामू की टीम रनरअप रही और पूर्वी सिंघभूम तीसरे पायदान पर रहा। पलामू की साधना कुमारी को बेस्ट चेजर का पुरस्कार मिला। रामगढ़ की पुष्प कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। 

अंडर 19 बालक वर्ग मुकाबले में खूंटी विजेता बना। साहिबगंज इस मुकाबले में रनरअप बना और गुमला तीसरे पायदान पर रहा। साहिबगंज के दुर्गेश कुमार को बेस्ट चेजर का पुरस्कार मिला। खूंटी के राहुल हजम को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला। अंडर 19 बालिका वर्ग मुकाबले में रांची विजेता बना। खूंटी की टीम रनरअप रही और बोकारो तीसरे पायदान पर रहा। खूंटी की करुणा रुंडा को बेस्ट चेजर का पुरस्कार मिला। रांची की रीना कुमारी को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand latest News News Jharkhand live Breaking

Trending Now