logo

रांची के प्रिंस ने 132 गेंद पर खेली नाबाद 303 रन की पारी, 41 पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम

prince_singh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के प्रिंस कुमार सिंह ने क्रिकेट में नया कीर्तिमान बनाया है। प्रिंस ने नेहरू स्टेडियम में खेली गई वेंचर स्कील अंडर 14 प्रतियोगिता में 132 गेंदों पर नाबाद 303 रन की पारी खेली। इस दौरान प्रिंस ने 39 चौके और 13 छक्के लगाए। प्रिंस की इस शानदार पारी के बदौलत उसकी टीम ने 421 रनों का विशाल स्कोर बनाया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने आई विरोधी टीम 41 रन पर ही सिमट गई। ये रिकार्ड प्रिंस ने रांची जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजत वेंचर स्किल अंडर 14 के टूर्नामेंट में बनाया है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रिंस ने ये कारनामा किया है। इससे पहले उसने साल 2017 में इसी टूर्नामेंट में 388 का स्कोर खड़ा किया था। 


2017 में प्रिंस सिंह ने बनाये थे 474 रन 
ये जानना भी कम दिलचस्प नहीं है कि इसी अंडर 14 के मैच में 2017 में प्रिंस ने यादगार पारी खेली गयी थी। इसमें प्रिंस सिंह ने यादगार 388 का स्कोर खड़ा किया था। प्रिंस का ये कीर्तिमान आज तक कोई खिलाड़ी नहीं तोड़ पाया है। 2017 में हरमू यूथ टीम ने दो विकेट खोकर 474 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।  

 
धौनी का 28 साल पुराना रिकार्ड टूटा 
जानकारी हो कि इसी टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का 28 साल पुराना रिकार्ड टूटा था। ये रिकार्ड माही ने साल 1995 में पूर्व रणजी क्रिकेटर शब्बीर हुसैन के साथ बनाया था। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 376 रनों की यादगार पारी खेली थी। इस रिकार्ड को धौनी के ही शहर रांची में तोड़ा गया है। इस कीर्तिमान से आगे निकले है आठवीं कक्षा के रणजीत साव और प्रखर यादव। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 459 रन की शानदार पारी खेली।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N