द फॉलोअप डेस्क
आज के IPL मैच में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में रांची के युवा क्रिकेटर रॉबिन मिंज ने अपना IPL डेब्यू किया। मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए मिंज ने 9 गेंदों पर 3 रन बनाए। उन्हें नूर अहमद की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने कैच आउट किया। रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं जिन्होंने IPL में जगह बनाई है। गुमला जिले के पन्दन टोली गांव के निवासी मिंज को दिसंबर 2023 में गुजरात टाइटंस ने 3.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, बाद में मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने दल में शामिल किया। मिंज की पहचान एक आक्रामक बल्लेबाज के रूप में है, जिन्हें 'रांची का गेल' भी कहा जाता है। उनके कोच चंचल भट्टाचार्य, जिन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को भी प्रशिक्षित किया है, ने मिंज की बल्लेबाजी शैली की तुलना क्रिस गेल से की है। IPL में मिंज का यह पहला मैच था, और उम्मीद है कि आने वाले मैचों में वे अपने प्रदर्शन से टीम और प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।