logo

7 करोड़ के ट्रेडमिल से लौटेगी ऋषभ पंत की फिटनेस, जानें क्या है खास

rishab_pant.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत दिसंबर 2022 में सड़क हादसे के बाद से क्रिकेट से दूर हैं। वह इस समय BCCI  द्वारा संचालित नेशनल क्रिकेट अकादमी में ट्रेनिंग ले कर रहे है और तेजी से रिकवर कर रहे हैं। आए दिन पंत के ट्रेनिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आता रहता है।  हाल में ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पंत एक ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए दिख रहे है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेडमिल एंटी ग्रविटी है। इसकी कीमत करीब 7 करोड़ है। बता दें कि इस अत्याधुनिक मशीन को अमरीकी स्पेस एजेंसी NASA ने डेवलप किया है।


चंद्रमा पर दौड़ने जैसा होता है एहसास 
बता दें कि NASA ने इस मशीन को साल 2005 में डेवलप किया था। इस मशीन का असल उद्देश्य स्पेस स्टेशन में काम करने वाले एस्ट्रोनॉट्स को जीरो ग्रैविटी में मांसपेशियों और हड्डियों के नुकसान से बचाना था। इस मशीन पर दौड़ने पर चंद्रमा पर दौड़ने जैसा फील होता है। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष यात्रियों को किसी मूनर मिशन से पहले ट्रेंड करना है। इस मशीन पर दौड़ने से धावक के शरीर का ऊपरी हिस्से का वजन 60 से 70 फीसदी तक कम हो जाता है, जिससे एथलीट को रिकवर होने में बेहद आसानी होती है। इस मशीन पर धावक एक जगह पर फिक्स हो जाता है और चंद्रमा पर दौड़ने जैसा एहसास करता है।


2024 में कर सकते हैं वापसी
जानकारी हो कि दिसंबर 2022 में पंत एक भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हुए थे। इस दौरान उन्हें कई चोटें आई थी। लेकिन अब पंत धीरे-धीरे फिट होते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वह साल 2024 में खेले जाने वाले इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N