द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। आज का मैच जो टीम जीतेगी सीरीज पर उसका कब्जा हो जाएगा। आज का मुकाबला जीतकर भारत लगातार दूसरा मुकाबला घर में जीतने के उम्मीद से उतेरेगी। यदि भारत यह मुकाबला जीत लेता है, तो कंगारुओं से छठी होम सीरीज जीत लेगा। और यदि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम निर्णायक मुकाबला हार जाती है तो टीम इंडिया अपने घर में ऑस्ट्रेलिया से छठी सीरीज गंवा बैठेगी।

कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला रविवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney + Hotstar पर की जाएगी।
मौसम और पिच का हाल
चेन्नई में सोमवार को बारिश हुई, जिससे चेन्नई सुपर किंग्स की ट्रेनिंग बाधित हुई। आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश की ज्यादा कोई संभावना नहीं है। अगर हल्की-फुल्की बारिश होती है तो मैच में ओवर्स घटाकर मैच को पूरा करवाया जाएगा। वही पिच की बात करें तो एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर घास है और उछाल भी इसी कारण यहां पर तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने में मदद मिल सकती है।

दूसरी मुकाबले में भारत की शर्मनाक हार
दूसरा मुकाबल आसानी से ऑस्ट्रेलिया के खाते में गया था। भारतीय टीम 117 रन पर ही ढेर हो गई थी। यह टीम इंडिया की कंगारुओं के खिलाफ अपने घरेलु मैदान पर सबसे कम रन का स्कोर था। भारत की ओर से कोहली ने 31 और अक्षर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेली थी ।कंगारुओं ने 11 ओवर में ही जीत हासिल कर ली थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड 50 और मिचेल मार्श 62 रन बनाए। मैच डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में हो रहा है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, शार्दूल ठाकुर/वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT