logo

MI के फैसले पर फूटा रोहित के फैंस का गुस्सा; कोई जर्सी तो कोई कैंप में लगा रहा आग; वीडियो वायरल

mi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग( IPL) में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने का फैसला किया है। फ्रेंचाइजी के इस फैसले से फैंस काफी नाखुश है। टीम के हार्डकोर फैन्स तो इस बात से बेहद नाराज नजर आए। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर रोहित के लिए प्यार उमड़ पड़ा वहीं MI और हार्दिक के विरोध में कैंपेन भी चला जिसमें अनफॉलो MI ट्रेंड पर रहा। इसी बीच सोशल मीडिया पर दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रोहित के एक प्रशंसक ने जर्सी में आग लगा दी वहीं एक अन्य ने कैंप में आग लगाई।  

 
वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही पंड्या को मुंबई का कप्तान बनाने का फैसला सामने आया वैसे ही रोहित के फैंस और कुछ मुंबई के फैंस भी काफी निराश हो गए। इस एक वजह से मुंबई ने अपने कई फॉलोअर्स भी खो दिए। इस बीच ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन मुंबई इंडियंस की टी-शर्ट (जर्सी) में आग लगा दी। इस वीडियो के साथ लिखा है कि 'यू डीर्जव इट, एमआई'। इस बात से समझा जा सकता है कि रोहित की फैन फॉलोइंग किस तरह की है। आप भी वीडियो देखिए...

एक ने कैप में लगाई आग
वहीं एक दूसरे वीडियो में फैन एमआई के कैप को जलाता हुआ दिख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रशंसक पहले तो कैप को ज़मीन पर फेंकता है और फिर उसे पैर से कुचलता है। इसके बाद वो मुंबई के कैप को आग में डाल देता है। इसी तरह फैंस ने मुंबई इंडियंस को लेकर विरोध दर्ज किया।

 

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने 5 बार जीती टॉफी

हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। इसके लिए हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने 16 करोड़ रुपये का भुगतान किया। तब से ही हार्दिक को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही थी। शुक्रवार को एमआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स) पर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक की तस्वीर साझा कर लिखा है कि "नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं कैप्टन पांड्या"। जानकारी हो कि रोहित शर्मा की कप्तानी में 2013,2015, 2017, 2019 और 2020 में एमआई चैंपियन बनी।