डेस्क:
वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं चुने गये सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli), ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और जसप्रीत बुमराह टी20 सीरीज का हिस्सा हो सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने बीसीसीआई (BCCI) से जुड़े सूत्रों के हवाले से ये खबर प्रकाशित की है। गौरतलब है कि टीम इंडिया 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे औऱ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। फिलहाल टीम इंडिया (Team India) नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में इंग्लैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की श्रृंखला खेल रही है।
Rohit, Virat, Pant likely to play in T20I series against WI: Sources
— ANI Digital (@ani_digital) July 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/tRjDsEBLvH#INDvWI #T20I #Cricket #RohitSharma???? #ViratKohli???? #RishabhPant pic.twitter.com/aevvo618o5
T20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही टीम इंडिया
बीसीसीआई से जुडे़ सूत्रों का कहना है कि टीम इंडिया फिलहाल ऑस्ट्रेलिया (Australia) में अक्टूबर माह में होने जा रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए तैयारी कर रही है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत को वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आराम दिया जा रहा है। दरअसल, बीते कुछ समय से टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच की 2 पारियों में विराट महज 31 रन ही बना सके। विराट, इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच नहीं खेले। 9 जुलाई को एजबेस्ट में दूसरे टी20 मैच के लिए विराट कोहली उपलब्ध रहेंगे। अपनी फॉर्म वापस पाना चाहेंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में लगातार 13वीं जीत
रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था। कोविड होने की वजह से वे इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा टेस्ट मैच भी नहीं खेल सके थे। गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से उन्होंने मैदान में वापसी की। रोहित ने इस मैच में 24 रनों की उपयोगी पारी भी खेली। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 50 रनों से हराया। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में लगातार 13 टी20 मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में धवन कप्तान
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल वनडे टीम का ऐलान किया है। वनडे सीरीज के लिए शिखर धवन को कप्तान बनाया गया है। ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा उप-कप्तान नियुक्त किए गये हैं। इनके अलावा टीम में रितुराज गायकवाड़, शुभमान गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, यजुवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज औऱ अर्शदीप सिंह को शामिल किया गया है।