logo

चान्हो की नई उड़ान : खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ग्रामीण खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

SPORT222.jpg

रांची 
मुश्किल परिस्थितियां जब जज़्बे के आगे छोटी पड़ जाएं, तो गांव की मिट्टी से भी चैंपियन निकलते हैं। चान्हो प्रखंड के खिलाड़ियों ने यही सच साबित किया है। खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यहां के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर इलाके का मान बढ़ाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में चान्हो के आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल, स्टार निर्मल एकेडमी और साहिल मार्शल आर्ट अकादमी से कुल 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया। सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाते हुए कई मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में रोली मिंज ने गोल्ड मेडल झोला। वहीं दिव्यांका मिंज, दीप कुमारी, अलका उरांव और सुहानी प्रवीण ने सिल्वर मेडल हासिल किए। इसके अलावा उषा कुमारी, रीना उरांव, संजीता उरांव, खुशबू प्रवीण, मीणा कुमारी और सना फलक ने ब्राउन मेडल जीतकर चान्हो का परचम ऊंचा रखा। प्रतियोगिता के बाद सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल अमीन अंसारी और स्टार निर्मल एकेडमी के प्रिंसिपल पर्वत राज ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके हौसले को और मजबूत किया। वहीं समाजसेवी अजीत सिंह, चटवाल पंचायत के मुखिया तबरेज आलम, पत्रकार अमन, अमीन अंसारी, पर्वत राज, सन और साहिल खान ने भी विजेता खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। स्थानीय लोगों और स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उम्मीद की कि ये खिलाड़ी जल्द ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का डंका बजाएंगे।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News