logo

एशियन हॉकी चैंपियनशिप का दूसरा दिन, 3 मैच आज; मलेशिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

team_india_hockey.jpg

द फॉलोअप डेस्क
एशियन वीमेंस हॉकी चैंपियनशिप का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट रांची के मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज चैंपियनशिप का दूसरा दिन है। आज भी तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मुकाबला जापान बनाम कोरिया के बीच शाम 4 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि आज भारतीय टीम का मुकाबला मलेशिया की टीम से रात 8.30 बजे से होगा। जानकारी हो कि पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत से आगाज किया है। 


भारत की शानदार शुरुआत
अपने पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने थाईलैंड को हराया। भारत ने थाईलैंड को 7-1 से पीटा। वहीं इस जीत का पूरा श्रेय झारखंड की संगीता को जाता है। संगीता ने हैट्रिक गोल लगाकर अपनी टीम के आसानी से बढ़त दिलाई। बता दें कि  भारतीय टीम ने मैच के पहले ही क्वार्टर में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली थी। भारतीय टीम के लिए पहला गोल मोनिका ने किया। यह फील्ड गोल था। वहीं, पहले क्वार्टर का दूसरा गोल लोकल गर्ल सलीमा टेटे ने किया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को शानदार गोल में तब्दील किया। मैच के पहले ही मिनट से टीम इंडिया, थाईलैंड पर हावी रही।


कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे
बता दें कि टूर्नामेंट में एशिया के 6 टीमों ने भाग लिया है। जिनके बीच कुल 20 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें भारत के अलावा इसमें गत विजेता जापान, उपविजेता कोरिया, चीन,थाईलैंड और मलेशिया की टीमें ने हिस्सा लिया है। प्रत्येक दिन 3 मुकाबले खेले जाएंगे। हालिया प्रदर्शन के आधार पर बात करें तो टीम इंडिया खिताब की प्रबल दावेदार है। बता दें कि रांची के दर्शकों के लिए सलीमा टेटे, निकी प्रधान और संगीता कुमारी जैसी खिलाड़ियों को सामने से खेलते हुए देख का ये अच्छा मौका है। बता दें कि शानदार खेल का लुत्फ उठाने के लिए आपको कोई भुगतान नहीं कर पड़ेगा। दर्शकों के एंट्री मुफ्त है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N