logo

INDvsWI : सीरीज अपने नाम करने की उम्मीद से दूसरे वनडे में उतरेगी भारतीय टीम, ईशान किशन की हो सकती है वापसी

india_vs_wi1.jpg

डेस्क:
भारत (India) और वेस्टइंडीज (West Indies) के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज शाम 7 बजे से क्वींस पार्क ओवल(Queens Park Oval) में खेला जाएगा। पहले मैच में 3 रन की रोमांचक जीत के बाद भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अगर शिखर आर्मी आज का मैच जीतती है तो सीरीज अपने नाम कर लेगी। इसके साथ ही भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 12 वनडे सीरीज जीतने वाली टीम बन जाएगी और यह वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Record) होगा।  

ईशान किशन की टीम में हो सकती है वापसी
उम्मीद लगाई जा रही है कि संजू सैमसन की जगह ईशान किशन की टीम में वापसी हो सकती है। संजू को पहले वनडे में किशन के स्थान पर प्लेइंग-XI में शामिल किया गया था। लेकिन, वो महज 12 रन बना पाए थे। हालांकि, संजू को टीम कॉम्बिनेशन के लिहाज से टीम में जगह दी गई थी। लेकिन, टीम मैनेजमेंट का यह फैसला काम नहीं कर पाया।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
शाई होप (विकेटकीपर), काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडेन सिल्स।