logo

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरे T-20 मैच में भी बारिश बन सकती है विलेन, जानें क्या है अपडेट

ind_SA_surya1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत का साउथ अफ्रीका दौरा शुरू हो चुका है। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मैच केबेरा के पोर्ट एलिजाबेथ मैदान पर रात 8:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 8:00 किया जाएगा। पोर्ट एलिजाबेथ मैदान में भारत और साउथ अफ्रीका का पहली बार आमना-सामना होगा। अगर आज भारत यह मैच जीत लेती है तो टी-20 सीरीज के तीन मैच में 1-0 की बढ़त बना लेगा। बता दें कि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था इसलिए टीम इंडिया की यंग बिग्रेड यह मैच जीत कर बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं आज के मैच में भी बारिश विलेन बन सकती है। मौसम विभाग की ओर से आज 70 फीसदी बारिश की आशंका जताई गई है। 


पहली बार अफ्रिकी धरती पर टी-20 सीरीज खेलेंगे पूरी भारतीय टीम
साउथ अफ्रीका गई T-20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। जबकि रविंद्र जडेजा के उपकप्तान बनाया गया है। सूर्यकुमार यादव  की कप्तानी में टीम इंडिया बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रही है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती है। साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारत की T-20 टीम के लिए सफर आसान नहीं होगा। गौर करने वाली और सबसे खास बात यह है कि सूर्या की कप्तानी में जिस टीम को चुना गया है वह पहली बार अफ्रिकी धरती पर टी-20 सीरीज खेलेंगे। खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साउ​थ अफ्रीका में अभी एक भी टी-20 मुकाबला नहीं खेला है। यानी पूरी टीम ही नई है।


पिच और वेदर अपडेट
पोर्ट एलिजाबेथ पर दोनों टीमें आपस में पहला मुकाबला खेलने जा रही हैं। यहां अब तक 8 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहली पारी का एवरेज टोटल 130 रन का है, जबकि दूसरी पारी में औसतन 111 रन बने। ऐसे में यहां लो स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। पिच गेंदबाजों को मदद कर सकती है। मौसम की बात करें तो 70 फीसदी बारिश की आशंका है। दिन भर बादल छाए रहेंगे और 1.9 एमएम बारिश हो सकती है। ऐसे में दूसरे मुकाबले में भी फैंस को निराशा हाथ लग सकती है।


टी-20 के लिए भारतीय टीम 
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर

टी-20 के लिए साउथ अफ्रीका टीम
 ऐडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके/ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसन/एंडिल फेलुक्वायो, केशव महाराज, जेराल्ड कूट्जी, नांद्रे बर्गर और तबरेज शम्सी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N