logo

शुभमन गिल ने जड़ा टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा शतक, सचिन, विराट के इस स्पेशल क्लब में हुए शामिल

gill_100.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी मुकाबला आज खेला जा रहा है मैच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तीसरे दिन टी ब्रेक से पहले 2 विकेट खोकर 188 रन बनाए। शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी नाबाद है। गिल 104 के साथ क्रिज पर डटे हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए तो चेतेश्वर पुजारा ने 42 रन जोड़े।


2023 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया है। गिल फिलहाल 111 रन बनाकर खेल रहे हैंष गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 194 गेंदों का सामना करते हुए अपना 100 रन पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पिछले साल दिसंबर में शतक जड़ा था। इसके साथ ही गिल 2023 तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि एक कैलेंडर ईयर में सभी फॉर्मेट में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा सुरेश रैना और केएल राहुल ने यह कारनामा किया है।


शामिल हुए इस क्लब में
टेस्ट में अपना शतक लगाने के साथ ही गिल भारत के दिग्गज खिलाड़ियों के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। इस क्लब में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली पहले से शामिल है। बता दें कि 23 साल की उम्र में अपने करियर में सचिन तेंदुलकर ने शतक लगाए थे वहीं विराट कोहली ने 15 शतक लगाए थे। अब गिल ने 23 साल की उम्र में अपना 7वां शतक लगाया है। इस लिस्ट में रवि शास्त्री और युवराज सिंह भी शामिल है।


गिल-पुजारा के बीच 113 रन की साझेदारी
शतकवीर शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 248 बॉल पर 113 रनों की साझेदारी की। इस साझेदारी ने टीम इंडिया को पहले झटके से उबारा। टीम ने 74 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा का विकेट गंवाया था, तब रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित ने गिल के साथ 126 बॉल पर 74 रन की ओपनिंग साझेदारी की।