logo

T-20 का सबसे बड़ा स्कोर साउथ अफ्रीका ने किया चेज, डिकॉक ने जमाया पहला शतक

231.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टी-20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर साउथ अफ्रीका ने चेज कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। रविवार को सेंचुरियन मैदान पर साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से मात दी। इस ऐतिहासिक जीत में क्विंटन डीकॉक व रीजा हैनरिक ने अहम भूमिका अदा की। डी कॉक ने 44 गेंदों पर टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा, वहीं, हैनरिक ने महज 28 गेंदों पर 68 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इन दोनों की शानदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज द्वारा 20 ओवर में पांच विकेट पर 258 रनों के पहाड़ से स्कोर को पार कर लिया। वह भी 259 रन के टारगेट को 7 गेंद रहते हासिल किया। इस जीत से 3 मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। तीसरा और निर्णायक मुकाबला जोहान्सबर्ग में 28 मार्च को खेला जाएगा।

बुल्गारिया का रिकॉर्ड तोड़ा
साउथ अफ्रीका ने सबसे अधिक रन चेज करने के मामले में बुल्गारिका का रिकॉर्ड तोड़ा है। बुल्गारिया टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड ने 26 जून 2022 को सोफिया में बनाया था। तब टीम ने 246/4 का स्कोर चेज किया था। वहीं, वनडे क्रिकेट में  भी सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड अफ्रीका के नाम पर ही दर्ज है। साउथ अफ्रीका ने 12 मार्च 2006 को वनडे का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया था। जोहानसवर्ग में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 434 रन बनाए थे। इसके जवाब में उतरी अफ्रीका ने एक गेंद रहते 438 रन बनाते हुए ऐतिहास रच दिया था।

जोनसन चार्ल्स ने गेल का रिकॉर्ड तोड़ा
रविवार को खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज के टॉप आर्डर बैटर जोनसन चार्ल्स ने भी आतिशी पारी खेली। महज 46 गेंदों पर 118 रन बना डाले। यह चार्ल्स का भी पहला शतक है। इस फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने हैं। चार्ल्स ने 39 बॉल पर शतक पूरा किया। जबकि, इससे पहले क्रिस गेल ने 47 बॉल में सेंचुरी बनाई थी। चार्ल्स के अलावा, ओपनर काइल मेयर्स ने 27 गेंदों पर 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT