logo

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस : चाईबासा की सरस्वती सुंडी को पेंटिंग में मिला पहला स्थान

youth.jpeg

रांची 

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय युवा दिवस (State Level National Youth Day) के अवसर पर रांची के ऑड्रे हाउस में कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इसमें चाईबासा की सरस्वती सुंडी को पेंटिंग में मिला पहला स्थान मिला है। वहीं, निबंध प्रतियोगिता में चाईबासा की ही पार्वती हेस्सा को पहला स्थान मिला है। क्विज में पलामू के शिव शंकर दयाल को टॉपर घोषित किया गया है। बता दें कि प्रतिभागियों को इनाम के रूप में नगद राशि भी दी गयी। सभी श्रेणियों के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में 20,000, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5,000 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 10,000 दिये गये। आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक, खेल सुशांत गौरव मौजूद थे।


पूरे राज्य से प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा 

 कार्यक्रम का उद्घाटन मनीष कुमार, उप निदेशक, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, राजेश तिवारी, अवर सचिव, खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय, शिवेन्द्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी, रांची, संतोष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, देवघर, अमित कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावा, तुषार राय, जिला खेल पदाधिकारी, चतरा और डॉ कमल बोस, संचालक ने दीप जलाकर किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 5 प्रमण्डलों- उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर, पलामू, संथाल परगना एवं कोल्हान से चयनित 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें पेंटिंग, युवा संसद, निबंध लेखन, क्विज एवं भाषण प्रतियोगिता शामिल हैं। 


इनको मिली कामयाबी 

पेंटिंग -
प्रथम स्थान - सरस्वती सुंडी - चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान - विकास महतो - साहेबगंज (संथाल परगना)
तृतीय स्थान - कोमल भारती - धनबाद (उत्तरी छोटानागपुर)
निबंध लेखन -
प्रथम स्थान - पार्वती हेस्सा - चाईबासा (कोल्हान)
द्वितीय स्थान - मयूर माला - हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान - आस्था कुमारी - रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
क्विज प्रतियोगिता -
प्रथम स्थान - शिव शंकर दयाल - पलामू (पलामू)
द्वितीय स्थान - सोनम कुमारी - रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान - मो० तालीब - दुमका (संथाल परगना)
युवा संसद प्रतियोगिता -
प्रथम स्थान - नुपूर माला - हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान - प्रणव राम तिवारी - रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान - आयशा फातिमा - रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
भाषण प्रतियोगिता -
प्रथम स्थान - अंजली मिश्रा - रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)
द्वितीय स्थान - स्नेहा सिंह - हजारीबाग (उत्तरी छोटानागपुर)
तृतीय स्थान - आयशा फातिमा - रांची (दक्षिणी छोटानागपुर)