डेस्क:
भारतीय टीम( Indian Team) के सबसे सफल कप्तानों में एक महेंद्र सिंह धोनी(Mahendre Singh Dhoni) आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहें है। वे इस साल अपना जन्मदिन लंदन(London) में मना रहे है।धोनी की पत्नी साक्षी( Sakshi Dhoni) ने इंस्टाग्राम(Instagram) पर बर्थडे सेलेब्रेशन का फोटोज शेयर किया है। जिसमें माही तीन केक काटते दिख रहे हैं। इस दौरान वीडियो में बैकग्राउंड में इंग्लिश म्यूजिक बज रहा है। 12 बजते ही धोनी को अपने साथियों, प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिलने लगीं। वहीं मनमुटाव की खबरों के बीच सुरेश रैना(Suresh Raina) ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।

मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक
रैना ने ट्वीट कर लिखा कि- मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की बधाई। जीवन के हर चरण में मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद, ईश्वर आपको और आपके परिवार को हमेशा अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करे। आपको ढेर सारा प्यार माही भाई। आपको आगे एक महान वर्ष की शुभकामनाएं!
Happy Birthday to my big brother. Thank you for being my biggest supporter and mentor in every phase of life, may god bless you and your family with good health always. Much love to you mahi bhai. Wishing you a great year ahead! @msdhoni #HappyBirthdayDhoni pic.twitter.com/3uABWFIlnO
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) July 6, 2022
IPL 2022 में नहीं मिली थी रैना को जगह
बता दें कि IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 'मिस्टर आईपीएल' कहे जाने वाले सुरेश रैना को इस बार 10 में से किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। इस बार मेगा ऑक्शन में दो करोड़ रुपए बेस प्राइस वाले सुरेश रैना को कोई खरीदार ही नहीं मिला। यहां तक की चेन्नई सुपर किंग्स में उन्हें जगह नहीं मिली। जिसके बाद से खबरे आने लगी थी कि दोनों में दोस्ती में दरार आ गई है।
