logo

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ईशान किशन की दमदार वापसी

कगेोल3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ईशान किशन की वापसी हुई है। 2 दिन पहले ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती थी। ईशान किशन 2 साल से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे थे। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पुणे में खेले गए फाइनल में 49 गेंदों पर 101 रन की पारी खेलकर झारखंड को पहली बार चैंपियन बनाया। ईशान मौजूदा सीजन में मुश्ताक अली ट्रॉफी के टॉप स्कोरर रहे, जहां उन्होंने 10 मैचों में 197.32 के स्ट्राइक रेट से 517 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 2 अर्धशतक निकले। पहले भारतीय टीम में उनकी जगह अभी पक्की नहीं मानी जा रही थी। ओपनर की पोजिशन के लिए अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और संजू सैमसन को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। इसके अलावा ईशान करीब दो साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे, जिससे उनके चयन की राह काफी मुश्किल थी।  झारखंड की जीत में ईशान किशन की कप्तानी पारी का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 49 बॉल पर 101 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने 38 बॉल पर 81 रन की विस्फोटक पारी खेली। ईशान किशन प्लेयर ऑफ द फाइनल रहे, जबकि अनुकूल रॉय को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 


वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, रिेंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह, ईशान किशन।