डेस्क:
जिम्बावे (Zimbabwe) में 3 वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया (Team India) के ऐलान कर दिया गया है। पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को आराम दिया है। दीपक चाहर (Deepak Chahar) की वापसी हुई है। इस दौरे में भी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को टीम को कमान सौंपी गई है। वहीं, कोहली को लेकर ये उम्मीद लगाई जा रही है कि वे अगस्त के अंत में होने वाले एशिया कप में वापसी कर सकते हैं।

18 अगस्त 2022 से होगा मुकाबला
बता दें कि 18 अगस्त से 22 अगस्त के बीच ये मुकाबले खेलेगी। सभी मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब पर खेले जाएंगे। ये मैच वनडे सुपर लीग का हिस्सा हैं। जिम्बाब्वे के लिए सीरीज अहम है, क्योंकि इसके पॉइंट्स अगले साल के वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफिकेशन के लिए गिने जाएंगे।
केएल राहुल कोरोना संक्रमित
टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वे रिकवर होने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल ने शनिवार रात एक पोस्ट के जरीये इस बात का खुलासा किया। वे बेंगलुरू स्थित NCA में रिहैब प्रोसेसे से गुजर रहे थे। केएल राहुल साउथ अफ्रीका सीरीज से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। उन्हें इस सीरीज के लिए कप्तान चुना गया था।

वनडे मैचों में वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप
बता दें कि टीम इंडिया इन दिनों वेस्टइंडीज दौरे पर है। शिखर धवन की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज को 3 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया है। टीम ने इसी महीने वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 2-1 से हराया था।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया
शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।