डेस्क:
भारत (Bihar) और इंग्लैड (England) के बीच खेला जा रहा टी-20 सीरीज (T-20 Series) का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया 17 रनों की हार गई। भारत ने 2-1 से सीरीज पर कब्जा कर लिया है। इस टी-20 सीरीज के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Former Captain Virat Kohli) की मुश्किलें बढ़ गई है। खराब प्रदर्शन से जूझ रहे कोहली को आए दिन कटघरे में खड़ा कर दिया जाता है। ऐसे में उनके समर्थन में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Team India captain Rohit Sharma) आए हैं।

पूरी टीम विराट कोहली के साथ खड़ी है- रोहित
रोहित शर्मा ने हालांकि साफ कर दिया है कि पूरी टीम विराट कोहली के साथ खड़ी है। टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, ''हम विराट कोहली के साथ हैं। विराट कोहली 10 साल तक लगातार टीम को जीत दिलाते रहे हैं। एक दो मैच में किसी का भी परफॉर्मेंस खराब हो सकता है। हमें क्वालिटी में विश्वास है।'' भारत के दिग्गज खिलाड़ियों ने विराट के टीम में होने पर भी सवाल किये थे। इसपर रोहित ने कहा कि , ''बाहर क्या कहा जा रहा है हम उसको नहीं सुन रहे हैं। हमें पता है कि अंदर क्या चल रहा है। हमें बाहर की परवाह नहीं है। हमें हर खिलाड़ी की क्वालिटी में विश्वास है।''

पूर्व भारतीय किक्रेटरों ने की आलोचना
तमाम कोशिशों के बाद भी विराट का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के कप्तान रहे कपिल देव ने कहा है कि यदि आर. अश्विन खराब प्रदर्शन के कारण टीम से ड्रॉप किए जा सकते हैं तो विराट कोहली क्यों नहीं। सुनील गावस्कर ने भी कोहली की आलोचना की थी। इसके बाद पूर्व किक्रेटर अजय जडेजा ने कहा कि अगर मैं टीम इंडिया का सेलेक्टर होता, तो विराट कोहली को टी-20 टीम में नहीं चुनता। बता दें कि दूसरे टी-20 में विराट कोहली महज 1 रन ही बना सके थे।
