डेस्क:
टीम इंडिया (Team India) और इंग्लैंड (Endland) के बीच 3 वनडे (Oneday series) मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच इंग्लैंड के लॉर्ड्स (Lords) में खेला जा रहा है। अच्छी खबर यह है कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम में वापसी हुई है। वह श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह खेलेंगे।

कैसी रहेगी पिच
पिच की अगर बात करें तो ये गेंदबाजी के लिए अच्छी साबित होने वाली है। पिच में उछाल रहेगा। ऐसे में पहले मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को फायदा होगा। बता दें कि भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर अब तक कुल 8 मैच खेले हैं। जिसमें से 4 में जीत 3 में हार और एक मैच टाई हुई है।

भारत की प्लेइंग-XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल