द फॉलोअप डेस्क
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से टी-20 सीरीज खेला जाएगा। सीरीज के लिए भारत की युवा टीम रवाना हो चुकी है। इस बार T-20 टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है। जबकि रविंद्र जडेजा के उपकप्तान बनाया गया है। साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारत की T-20 टीम के लिए सफर आसान नहीं होगा। सूर्या की कप्तानी में जिस टीम को चुना गया है वह पहली बार अफ्रिकी धरती पर टी-20 सीरीज खेलेंगे। खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी साउथ अफ्रीका में अभी एक भी टी-20 मुकाबला नहीं खेला है। यानी पूरी टीम ही नई है।
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की असल परीक्षा
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रही है। भारत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती है। भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं रिंकू सिंह ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में सभी का ध्यान खींचा है। गेंदबाजों की बात करें तो अर्शदीप सिंह और मुकेश कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया है। साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले टी-20 सीराज में सूर्यकुमार की असली परीक्षा होगी। कि ये पहली बार होगा कि सूर्यकुमार यादव नई नवेली टीम की कमान विदेशी सरजमीं पर संभालेंगे।

टी-20 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और दीपक चाहर
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N