रांची
झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ने आज स्मार्ट सिटी मंत्री आवास में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद रहे। उन्होंने कहा, “जिस उम्र में बच्चे पेंसिल से पढ़ते हैं, उस उम्र में इनके हाथों में गोल्ड और सिल्वर मेडल देखना गर्व की बात है।”
मंत्री ने अधूरे स्केटिंग रिंक के निर्माण पर चिंता जताई। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द इस पर पहल की जाएगी। साथ ही कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में समायोजित करने की योजना बना रही है। उन्होंने कहा, “हर मां-बाप का सपना होता है कि उनका बच्चा आईएएस-आईपीएस बने। लेकिन सफलता सिर्फ उसी रास्ते से नहीं मिलती। खेलों के जरिए भी भविष्य बनाया जा सकता है।” मंत्री ने साफ किया कि सरकार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति देने पर विचार कर रही है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य
संरक्षक फादर अजित खेस
अभिषेक सिंह राठौर
अध्यक्ष विकास सिंह
सचिव सुमित शर्मा
कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता
उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता
सम्मानित खिलाड़ी
हर्ष राज खलखो (रांची): 100 मीटर रेस, स्वर्ण
कृतिका कुजूर (रांची): 100 मीटर रेस, स्वर्ण
आदित्य रंजन (रांची): 100 मीटर व 500 मीटर रेस, दोनों में स्वर्ण
नव्या बर्नवाल (धनबाद): 100 मीटर रेस, स्वर्ण; 1-लैप व 500 मीटर रेस, रजत
रुद्रांश शर्मा (धनबाद): 500 मीटर रेस, स्वर्ण; 100 मीटर रेस, रजत
आरव यादव (हजारीबाग): 100 मीटर रेस, रजत
अन्य सम्मानित सदस्य
राजेश कुमार राम (मुख्य कोच)
प्रदीप खलखो (स्केटिंग कोच)
अरुण कुमार यादव (सचिव, हजारीबाग)
दीपेंद्र कुमार (रांची)
सुमंत कुमार (स्केटबोर्ड कोच)
सुषमा टोप्पो (नेशनल रैफरी)
हेमा टोप्पो (नेशनल खिलाड़ी)
.jpeg)
आउटरीच प्रोग्राम
संघ खिलाड़ियों की पढ़ाई और खेल दोनों में सहयोग कर रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगिता में भागीदारी, यात्रा व रहने की सुविधा दी जाती है। झारखंड रोलर स्केटिंग एसोसिएशन का उद्देश्य है – राज्य में रोलर स्केटिंग को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाना।
