logo

World Cup 2023 : भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख में हो सकता है बदलाव, सामने आई बड़ी वजह

india_pakistan.jpg

द फॉलोअप डेस्क
वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी इस बार भारत करने जा रहा है। 46 दिनों तक चलने वाले इस महाकुंभ की शुरूआत 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी। वहीं भारत और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मुकाबला होना है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि इस मैच के तारीख और वेन्यू में बदलाव हो सकती है।  इसे लेकर BCCI सचिव जय शाह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है।  माना जा रहा है कि मीटिंग में मैच की तारीख और वेन्यू बदलने पर फैसला लिया जा सकता है।


क्या है कारण
मैच की तारीख और वेन्यू बदलने के सुझाव सिक्योरिटी एजेंसी ने दिया है। इसकी जानकारी देते हुए BCCI अधिकारी ने बताया है कि 15अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मुकाबला है और उसी दिन से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो रहा है। मैच को लेकर लाखों लोग अहमदाबाद पहुंचेंगे। वहीं दूसरी अहमदाबाद को नवरात्र को लेकर भारी भीड़ होगी। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कत होगी। इसे लेकर ही हम दूसरे ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं।