द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची के जेएससीए स्टेडियम में आज लीजेंड लीग क्रिकेट का तीसरा मैच खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। आज शाम 7 बजे से अर्बनाइजर्स हैदराबाद और साउदर्न सुपर स्टार्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। रांची के क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज स्टेडियम में सुरेश रैना, मार्टिन गुप्टिल, आरोन फिंच और रॉस टेलर जैसे खिलाड़ियों को लाइव देखने का मौका होगा। गौरतलब है कि पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना लीजेंड लीग में अर्बनाइजर्स हैदराबाद टीम के कप्तान हैं।

रांची के जेएससीए स्टेडियम में हुए 2 मुकाबले
गौरतलब है कि रांची के जेएससीए स्टेडियम में लीजेंड लीग क्रिकेट के कुल 5 मुकाबले प्रस्तावित थे। इसमें से 2 मुकाबले हो चुके हैं। पहला मुकाबला 18 नंवबर को गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल्स और इरफान पठान की कप्तानी वाली भीलवाड़ा किंग्स के बीच हुआ था। इसमें भीलवाड़ा किंग्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया वहीं दूसरे मैच में मणिपाल टाइगर्स ने गुजरात जाएंट्स को 10 रन से हराया। दूसरे मैच में हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल जैसे स्टार खेल रहे थे।

सुरेश रैना और एरोन फिंच देंगे मनोरंजन की गारंटी
बता दें कि अभी तक जेएससीए में लीजेंड लीग के जो मुकाबले खेले गए हैं, उसमें दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ है। खिलाड़ियों ने जमकर चौके-छक्के लगाए हैं वहीं गेंदबाजों ने भी दम दिखाया है। आज जब सुरेश रैना की कप्तानी वाली अर्बनाइजर्स हैदराबाद और एरोन फिंच की कप्तानी वाली साउदर्न सुपर स्टार्स आपस में भिड़ेगी को दर्शकों को भरपूर मनोरंजन की गारंटी मिलेगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N