logo

IPL 2023 : आज फिर होंगे दो मुकाबले, जानिए दोनों मैचों से जुड़ी सारी जानकारी

ipl_20234.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और कोलकाता नाइट राइर्डस (KKR) के बीच होगा। वहीं दूसरे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने होंगी। गुजरात और कोलकाता के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं पंजाब औऱ हैदराबाद के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।


जीत का हैट्रिक लगाने की उम्मीद से उतेरेगी गुजरात और पंजाब
गुजरात ने अब तक इस सीजन में 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में उन्होंने जीत का स्वाद चखा है। वहीं आज गुजरात जीत का हैट्रिक लगाने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी। अगर कोलकाता की बात करें तो कोलकाता ने इस सीजन में अब तक दो मैच खेला है जिसमें उन्होंने एक मैच में जीत हासिल की है। वहीं दूसरे मुकाबले में आमने-सामने होने वाली पंजाब औऱ हैदराबाद की बात करें तो पंजाब ने भी इस सीजन में कुल 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में उन्होंने जीत हासिल की है। वहीं हैदराबाद ने इस सीजन में 2 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने हार का सामना किया है। हैदराबाद की टीम आज अपने जीत का खाता खोलने की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी। वहीं पंजाब की टीम अपनी जीत बरकरार रखने की उम्मीद से उतरी।

कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में  प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं। 


नरेंद्र मोदी स्टेडियम की रिपोर्ट और मौसम का हाल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं। अगर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 180 रन बना देती है तो उसके मैच जीतने की संभावना ज्यादा रहती है। इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 160-170 का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेती है। अहमदाबाद का मौसम काफी गर्म रहने की उम्मीद है। अहमदाबाद में रविवार का टेम्परेचर 25 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की आशंका नहीं है।

 राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम का पिच और मौसम

हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल है। यहां पर गेंद बल्ले पर आसानी से आती है और बल्लेबाज उसे मन चाहे एरिया में खेल सकता है।

टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...

गुजरात टाइटंस:

हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, डेविड मिलर, मोहम्मद शमी, राशिद खान, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ, केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा, विजय शंकर।
कोलकाता नाइट राइडर्स:

नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, मनदीप सिंह, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती, सुयश शर्मा, अनुकुल राय, नारायण जगदीसन।

सनराइजर्स हैदराबाद : 

एडेन मार्करम (कप्तान), मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, हैरी ब्रूक, वाशिंगटन सुंदर, अब्दुल समद, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, आदिल रशीद. 

पंजाब किंग्स : 

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरूख खान, सैम करन, सिकंदर रजा, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.