logo

IPL 2023 : चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला आज, मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेंगे धोनी

dhoni_csk.jpg

द फॉलोअप डेस्क
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के अबतक के सफर की बात करें तो दोनों ने अबतक 3 मैच खेले हैं। जिनमें से 2 जीते और 1 हारे हैं। आज के मुकाबले में सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इतिहास रचने वाले हैं।


बतौर कप्तान किया कमाल
आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धोनी CSK के बतौर कप्तान अपना 200वां मैच खेलेंगे। धोनी के अबतक को 199 मैचों की कप्तानी में सीएसके ने 120 मैच जीते हैं वहीं 78 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं एक मैच ड्रा रहा है। इस यादगार मैच में माही को उनकी टीम जीत का तोहफा देना चाहेगी।

पिच और मौसम रिपोर्ट
चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार मानी जाती है। लेकिन पिछले मैच में यहां CSK ने 217 रन बनाकर 12 रन से मैच जीता था। ऐसे में राजस्थान के खिलाफ भी हाई स्कोरिंग पिच देखने को मिल सकती है। मौसम की बात करें तो आज बारिश नहीं होगी। चेन्नई में बुधवार शाम का टेम्परेचर 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: 
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, अंबाती रायुडु, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, ड्वेन प्रीटोरियस, मिचेल सैंटनर और तुषार देशपांडे,सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, राजवर्धन हंगरगेकर और आकाश सिंह।
राजस्थान रॉयल्स: 
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, युजवेंद्र चहल, केएम आसिफ और ट्रेंट बोल्ट, देवदत्त पड्डीकल, कुलदीप सेन, केसी करियप्पा, नवदीप सेनी और संदीप शर्मा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT