logo

IPL 2023 : आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा मुकाबला, जानें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

gt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL के 16वें सीजन में आज गुजरात टाइटंस (GT) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं गुजरात टाइटंस इस मैच को जीतकर अपने जीत का दौर जारी रखेंगे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की नजर भी मैच जीतने पर होगी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स 3 साल बाद अपने घरेलू मैदान में उतरेगी।


कब और कहां देखें मुकाबला
गुजरात टाइटंस (GT) और दिल्ली कैपिटल्स(DC) के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम सात बजे होगा। टेलीविजन में इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं। 
पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। छोटी बाउंड्री होने के चलते इस मैदान पर जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। गेंदबाजों के लिए इस ग्राउंड पर रन रोकना बेहद मुश्किल काम होता है। ऐसे में दिल्ली और गुजरात के दमदार बैटिंग लाइनअप को देखते हुए इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर बारिश हो सकती है। 

देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11...
गुजरात टाइटंस:

 हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, राशिद खान, डेविड मिलर, जेशुआ लिटिल, यश दयाल और अल्जारी जोसेफ।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: केएस भरत, शिवम मावी, मोहित शर्मा।
दिल्ली कैपिटल्स: 
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, मिचेल मार्श/राइली रुसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमन पावेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।
इम्पैक्ट प्लेयर: ललित यादव, मुकेश कुमार, अमन खान।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT