logo

आज रिजर्व-डे में खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान के बीच मैच, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

indpak.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
एशिया कप के सुपर-4 स्टेज में भारत-पाकिस्तान मुकाबला बारिश के कारण रविवार को पूरा नहीं हो सका। यह मैच आज (रिजर्व-डे) दोपहर 3:00 बजे से कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। अच्छी बात यह है कि मैच वहां से शुरू होगा जहां रोका गया था। खेल रोके जाने तक टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए थे और इसी स्कोर से आगे खेलेगी। रविवार को शाम 4:52 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद मैदान के कुछ हिस्से ज्यादा गीले हो गए। ग्राउंड स्टाफ करीब 4 घंटे तक उन हिस्सों को सुखाते रहे। स्टाफ ने कभी डिस्पोजल का सहारा लिया, तो कभी पंखे की हवा से उन स्पॉट को सुखाने का प्रयास किया गया। इस दौरान अंपायर्स ने भी कई बार मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने रात 8:30 बचे चौथी बार निरीक्षण किया। तभी फिर से बारिश होने लगी। जिसके बाद मैच रिजर्व-डे पर कराने का फैसला हुआ।


आज भी हो सकती है बारिश 
बता दें कि कल के मैच में विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन पर नाबाद हैं। शुभमन गिल 58 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले, कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) को शादाब खान ने फहीम अशरफ के हाथों कैच कराया। कोलंबो में आज के लिए भी मौसम अपडेट कुछ अच्छा नहीं है। आज सवेरे भी मूसलाधार बारिश हुई थी। फिलहाल बारिश नहीं हो रही है, लेकिन कभी भी मौसम बिगड़ सकता है। Accuweather के मुताबिक बारिश की आशंका 99 प्रतिशत है। वहीं बादल छाए रहने की आशंका भी 95 प्रतिशत है. हवा की गति भी 41 km/h की रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N