logo

IPL 2023 : आज दो टीमों के बीच होगा मुकाबले, जानें कौन होंगे आमने-सामने

ipl_20237.jpg

द फॉलोअप डेस्क
IPL 2023 में आज एक बार फिर डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानि की आज फिर दो टीमें आमने-सामने होंगी। पहला मुकाबला पंजाब किंग्स (PBKS) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होगा। वहीं दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच होगा। पंजाब और बेंगलुरु के बीच मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से PCA आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दिल्ली और कोलकाता के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।


कब और कहां देखें मुकाबला
आज के मुकाबले का टेलीविजन में  प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के पास है। इस टूर्नामेंट के सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स ग्रुप के चैनलों पर अलग-अलग भाषओं में देखे जा सकते हैं। साथ ही जिओ सिनेमा पर भी आप देख सकते हैं। 
PCA आईएस बिंद्रा स्टेडियम का पिच और मौसम रिपोर्ट
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक समान रहती है। यहां शुरूआती ओवर्स में पेसर्स को को स्विंग और बाउंस के साथ काफी मदद मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों को मदद करना शुरु कर देती है। मैच के दिन चंडीगढ़ का मौसम ज्यादा गर्म नहीं रहेगा, बादल छाए रहेंगे। चंडीगढ़ में गुरुवार का टेम्परेचर 31 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की आशंका नहीं है।

अरूण जेटली स्टेडियम का पिच और मौसम रिपोर्ट
दिल्ली की सतह बल्लेबाजी के लिए अच्छी होगी। बाउंड्री छोटी हैं, यानी यहां काफी रन मिलेंगे। स्पिनर्स का बोलबाला रहेगा। टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद करेगी। तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। बारिश के कोई आसार नहीं है।

पहले टीम की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: 

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), मोहित राठी, शाहरुख खान, सैम करेन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह,सिकंदर रजा, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन, हरप्रीत भाटिया, अथर्व तायड़े।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु:

 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, डेविड विली, वेन पार्नेल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई, आकाश दीप, माइकल ब्रेसवेल, सोनू यादव।

दूसरे टीम की संभावित प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: 
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडेय, यश धुल, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्त्या और मुस्तफिजुर रहमान,मुकेश कुमार, अमन खान, सरफराज खान, ईशांत शर्मा।
कोलकाता नाइट राइडर्स:
नीतीश राणा (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, नारायण जगदीशन, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्युसन, उमेश यादव और वरुण चक्रवर्ती।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT